IMG-20260311-WA0025
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Wed, 11 Mar 2026 19:55 GMT+0530

यूपीएससी में सफल गुलफिज़ा और रिया जैन को,जिलाधिकारी ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

रिपोर्ट: मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहबाद। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली शाहबाद तहसील के मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी गुलफिजा और बिलासपुर तहसील निवासी रिया जैन को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सम्मानित किया। यह सम्मान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनके कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की सफलता पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य युवाओं को भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करेगी।जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इस बात पर जोर दिया कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से उनके परीक्षा अनुभव और तैयारी के तरीकों के बारे में भी जानकारी ली।उन्होंने गुलफिजा और रिया जैन को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में उपस्थित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।