IMG-20261101-WA0009
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sun, 01 Nov 2026 06:48 GMT+0530

मालगोदाम तिराहे पर नागपाल स्वीट्स का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वाद और गुणवत्ता की सौगात

रामपुर। 31 अक्टूबर 2026 नगर विधानसभा क्षेत्र के मालगोदाम तिराहे के निकट शनिवार को नागपाल स्वीट्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक आकाश सक्सेना ने प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और संचालक अजीत सिंह एवं तरनजीत सिंह उर्फ डिम्पी सहित समस्त नागपाल परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नागपाल स्वीट्स अपनी गुणवत्ता, बेहतर स्वाद और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों का विश्वास हासिल करेगा।

इस मौके पर नागपाल परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर क्षेत्र के लोगों ने भी संचालकों को शुभकामनाएं दीं।