IMG-20261101-WA0010
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Sun, 01 Nov 2026 07:19 GMT+0530

रामपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया कौशल विकास का संकल्प

रामपुर। 31 अक्टूबर 2026 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। उन्होंने 1,725 करोड़ रुपये की लागत से सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जनपद रामपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और कौशल विकास के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई गई।
योजना का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक पर आधारित रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इससे प्रदेश में कुशल मानव संसाधन तैयार करने के साथ युवाओं की रोजगार क्षमता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, नई तकनीकों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।