सकलेनी मस्जिद में हुआ कुरआन शरीफ हुआ मुकम्मल, मोहल्ला पझाया में उमड़ी भारी भीड़

सकलेनी मस्जिद में हुआ कुरआन शरीफ हुआ मुकम्मल, मोहल्ला पझाया में उमड़ी भारी भीड़

BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Thu, 19 Mar 2026 10:49 GMT+0530

सकलेनी मस्जिद में कुरआन शरीफ हुआ मुकम्मल, मोहल्ला पझाया में उमड़ी भारी भीड़

संवाददाता:-  सय्यद आरिफ़ मियाँ

अगवानपुर (मुरादाबाद) नगर पंचायत अगवानपुर, में आज सकलेनी मस्जिद मोहल्ला पझाया में ईशा की नमाज़ के बाद तरावीह में कुरआन शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में पूरे मोहल्ले में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कुरआन सुनाने का शरफ कारी मोहम्मद जरीफ अहमद को प्राप्त हुआ, जबकि सुनने का जिम्मा हाफिज मोहम्मद जहीर ने निभाया।

मौके पर कई वरिष्ठ उलेमा और धार्मिक विद्वान उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे:
मौलाना इकराम, कारी शहंशाह, मौलाना मुस्तकीम, कारी मोहम्मद यूसुफ, हाफिज मोहम्मद शान ए आलम, हाफिज मोहम्मद समी और कारी मोहम्मद सलमान साहिबान ।

विशेष रूप से शायरे अहले सुन्नत रय्यान रजा हस्सानी और शहरे काज़ी मुफ्ती फरीद अहमद साहब को दुआ के लिए चुना गया।

मस्जिद में कुरआन मुकम्मल होने के बाद दुआ और तिलावत का सिलसिला जारी रहा, और सभी ने आपस में बधाई दी। इस धार्मिक आयोजन ने मोहल्ले में आध्यात्मिक उत्साह की लहर दौड़ा दी और यह दिन अगवानपुर के लिए यादगार बन गया।