IMG-20260420-WA0005
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Mon, 20 Apr 2026 18:37 GMT+0530

भूसे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहबाद। क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट पड़े भूसे के ढेर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलती हुई बीड़ी को लापरवाही से फेंकना बताया जा रहा है। सूखे भूसे में आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को अवगत कराया। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि भूसे का काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ज्वलनशील वस्तुओं के पास आग से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।