IMG-20260524-WA0019
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sun, 24 May 2026 21:26 GMT+0530

शक्ति केंद्र रम्पुरा की बैठक में संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर जोर

संवाददाता : मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहबाद। भारतीय जनता पार्टी के शाहबाद ग्रामीण मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र रम्पुरा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बी.आर. आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, रम्पुरा में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय और सशक्त बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि शाहबाद ग्रामीण मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत ढांचा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नियमित रूप से मासिक बैठकें आयोजित की जानी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार अर्थात चौथे रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को प्रत्येक बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना जाए तथा कार्यक्रम की रिपोर्ट सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर बल दिया। वहीं अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं शक्ति केंद्र प्रभारी , शक्ति केंद्र संयोजक मदन लाल कश्यप, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, राकेश कश्यप, रमेश कठेरिया, रामगोपाल सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष बृजपाल सिंह, अनुराग मिश्रा, राहुल पांडे, नवल किशोर पांडे, राम बहादुर दिवाकर, दिनेश कुमार, डालचंद प्रजापति, प्रवीण शर्मा, सोहनलाल गुप्ता, नरेंद्र मौर्य, ओमकार मौर्य, पीताम्बर लोधी, धर्मपाल गुप्ता, राजेश शर्मा, पुष्पेन्द्र तिवारी सहित ग्रामीण मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।