IMG-20260625-WA0028
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Thu, 25 Jun 2026 13:20 GMT+0530

जगेसर में अलम के जुलूस को लेकर दो समुदायों में तनाव, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव में मंगलवार रात आलम के जुलूस को लेकर दो समुदायों के बीच उपजे विवाद के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मुस्लिम समुदाय द्वारा पारंपरिक कार्यक्रम के तहत जुलूस

निकाला जा रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इसके चलते दोनों गुटों में कहासुनी और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आशुतोष कुमार क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन और शाहबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए एहतियातन जुलूस को रुकवा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस तनाव के पीछे पूर्व से चला आ रहा एक पुराना विवाद मुख्य कारण है। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।