27102026
BY: मोहम्मद राशिद सैफी   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Wed, 28 Oct 2026 23:42 GMT+0530

सैफनी में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सैफनी। 28 अक्टूबर 2026 सैफनी क्षेत्र में ताजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बिलारी के ठाकुरान मोहल्ला निवासी हारिस (22) अपने साथी साकिब (24), पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी गल्ला स्टोर के पास, बिलारी के साथ बाइक से जा रहा था। ताजपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। हादसे में हारिस की मौत हो गई, जबकि साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।