क्षेत्राधिकारी ने रामपुर चौराहे पर बनी नवीन पुलिस चौकी पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी गणों से की बातचीत
शाहबाद। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शाहबाद देवकीनंदन ने कस्बा शाहबाद स्थित पुलिस चौकी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। उनके प्रयासों से शाहबाद में पुलिस चौकी की स्थापना होने के बाद स्थानीय लोगों को कई बड़ी समस्याओं से राहत मिली है।
सीओ देवकीनंदन ने चार्ज संभालने के बाद से ही नगर एवं क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क बनाए रखा है। वे लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत हैं।
भ्रमण के दौरान उन्होंने पुलिस चौकी पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जन समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुकेश चंद्र गुप्ता, गोरे खान, अमित चंद्र वंशी, शोभित गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
