नींद में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर मकान में घुसी
शाहबाद बुधवार की रात एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर एक मकान में बनी कॉस्मेटिक की दुकान में जा घुसने से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम राम्पुरिया, थाना उघेती, ज़िला बदायूं निवासी शिवम पुत्र समरपाल सिंह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर शाहबाद की राणा शुगर मिल आ रहा था। शाहबाद के मोहल्ला मंगोली में ट्रैक्टर चालक शिवम को अचानक नींद की झपकी आ गई। नींद की झपकी आने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंगोली निवासी बाबूराम के मकान में बनी कॉस्मेटिक की दुकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में दुकान का लिंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लेटर का कुछ हिस्सा टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरा। हालांकि, ट्रैक्टर चालक शिवम पूरी तरह सुरक्षित रहा और किसी भी प्रकार की जानहानि नहीं हुई। सुबह को जेसीबी द्वारा लिंटर का मालवा ट्रैक्टर के ऊपर से हटवाया गया और ट्रैक्टर को रवाना कर दिया गया।
