IMG-20260130-WA0017
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sat, 07 Feb 2026 06:44 GMT+0530

भारतीय मोदी आर्मी में संगठनात्मक विस्तार, कई पदाधिकारियों को सौंपी गई नई ज़िम्मेदारियाँ

सय्यद आरिफ मियां
मुरादाबाद/संभल।
भारतीय मोदी आर्मी के संगठन को मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई ज़िलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं। यह मनोनयन भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. राजीव अहूजा साहब की संतुष्टि एवं निर्देश पर किया गया।


इस अवसर पर मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद आरिफ मियां की संतुष्टि पर जीशान राजा कादरी को मंडल संगठन मंत्री मुरादाबाद, सलमान राजा को साबरी मंडल सचिव, आसिफ को जिला उपाध्यक्ष संभल, सलमान को जिला सचिव संभल, नदीम को नगर अध्यक्ष संभल, मुस्तकीम अहमद को ब्लॉक अध्यक्ष दिलाई तथा महबूब को नगर सचिव कुंदरकी के पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारी आसपास के विभिन्न ज़िलों से संबंध रखते हैं और संगठन में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी दी गई है।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उम्मीद जताई कि वे आगे भी संगठन को मज़बूत करने, जनहित में कार्य करने और जनता के सहयोग से भारतीय मोदी आर्मी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। साथ ही उन्हें आशीर्वाद देते हुए यह भी कहा गया कि संगठन विशेष तौर पर उनके साथ खड़ा रहेगा।


इस मौके पर भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. मशकूर अली, मुस्लिम मोर्चा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एम० अशरफ, राष्ट्रीय सलाहकार सुल्तान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजमत अली, प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक, प्रदेश सचिव रईस खान, कार्यालय प्रभारी आसिम खान, प्रदेश संगठन मंत्री शहंशाह, राष्ट्रीय मंत्री अफ़ज़ल कादरी, प्रदेश महासचिव माजिद अली, प्रदेश सचिव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मज़बूती और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।