नवनियुक्त कोतवाल प्रदीप कुमार ने लिया शाहाबाद कोतवाली का चार्ज
शाहाबाद रामपुर जिले में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के आदेश पर कई पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का भी रामपुर तबादला हो गया है। अब शाहाबाद कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने चार्ज लिया है
नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने अपराध और अपराधियों को जड़ से खत्म करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।
नवनियुक्त कोतवाल ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति दंगा या अशांति फैलाने का प्रयास करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजेगी।
