महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को सी ओ व एस डी एम ने मंदिरों की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
शाहबाद। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शनिवार को एसडीएम आशुतोष कुमार, सीओ देवकीनंदन और कोतवाल प्रदीप कुमार ने नगर के लक्खी बाग स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
वहीं कोतवाल प्रदीप कुमार ने क्षेत्र के कई गांवों के मंदिरों पर व्यवस्थाओं को चेक किया। बताते चलें कि महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में शहर के शिव मंदिर पर आकर जलाभिषेक करते है साथ ही साथ शिव मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन होता है। जिसमें
येक महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शिवमन्दिर पर जलाभिषेक को लेकर की गई व्यवस्थाओं को चेक करते एसडीएम आशुतोष कुमार, सीओ देवकीनंदन और कोतवाल प्रदीप कुमार। – समाचार प्लस
बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहते है। शनिवार देर शाम एसडीएम आशुतोष कुमार, सीओ देवकीनंदन और कोतवाल प्रदीप कुमार ने शहर के शिव मंदिर पर जाकर श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किए जाने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने क्षेत्र के चकरपुर कदीम, बंदार, शाहपुर देव और परोता गांव स्थित मंदिरों पर जाकर पुजारियों और
ग्रामीणों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
कोतवाल प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंदिरों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त है, मेला स्थल पर प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में कोई समस्या नहीं होगीं। इस मौके पर एसआई रमेश चंद्र, एसआई दिलीप सिंह, एसआई अतिशय जैन मौजूद रहे।
