होली के पर्व पर उप जिलाधिकारी व क्षेत्र अधिकारी ने किया फ्लेग मार्च
शाहाबाद नगर के में मार्केट में क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन व उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला ,फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर नगर के मेन मार्केट में होते हुए बजरंग चौक के रास्ते से बंगाली चौराहे एवं स्टेट बैंक से होते हुए बिलारी बस स्टैंड के रास्ते में रोड पर एवं नगर के मुख्य रास्तों से होकर गुजरा इस दौरान क्षेत्र अधिकारी ने चेकिंग अभियान भी चलाया और कहा कि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था को भंग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी बीच-बीच में लोगों से मुलाकात कर किसी भी घटना की जानकारी के लिए पुलिस को अवगत कराने को कहा l
फ्लैग मार्च के दौरान उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार व क्षेत्र अधिकारी देवकी नंदन के साथ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचंद्र के साथ समस्त पुलिस बल मौजूद रहा l
