तिल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, एक की मौत, कई घायल

तिल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, एक की मौत, कई घायल

BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Tue, 10 Mar 2026 15:30 GMT+0530

तिल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, एक की मौत, कई घायल

तिल अवीव, 10 मार्च। मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से इज़राइल के प्रमुख शहर तिल अवीव और उसके आसपास के इलाकों पर मिसाइल हमले जारी हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार हाल ही में हुए एक हमले में एक निर्माण मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तीसरा व्यक्ति भी अलग स्थान पर घायल बताया गया है।

राहत एवं बचाव एजेंसियों के अनुसार जिस समय मिसाइल गिरी उस समय मजदूर निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे और वे सुरक्षित बंकर या संरक्षित स्थान पर नहीं थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इज़राइल की सेना का कहना है कि ईरान की ओर से कई चरणों में मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से अधिकांश को वायु रक्षा प्रणाली ने रास्ते में ही नष्ट कर दिया, हालांकि कुछ मिसाइलें मध्य इज़राइल के इलाकों के पास गिरने की खबर है। सायरन बजते ही लोगों को तुरंत सुरक्षित शेल्टरों में जाने की चेतावनी दी गई।

इस बीच इज़राइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के सुरक्षा ठिकानों और मिसाइल लॉन्च स्थलों पर हमले करने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच जारी इस संघर्ष से पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।