बाइक व कार की आमने-सामने से टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत
शाहाबाद गुरुवार सुबह करीमगंज राणा शुगर मिल पर एक बाइक और कार आमने-सामने से टकरा गए जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई l
मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार पति पत्नी शाहाबाद की ओर से मुरादाबाद को जा रहे थे गुरुवार को सुबह लगभग 7:00 बजे करीमगंज राणा शुगर मिल पर बाइक व अर्टिगा कर में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाया दोनों को शाहाबाद सीएससी उपचार के लिए भेज दिया शाहाबाद सी एच सी में डॉक्टरों ने दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया l
परिजनों को इसकी सूचना फोन के माध्यम से दी गई सूचना पाकर परिजन दौड़े दौड़े शाहाबाद सरकारी अस्पताल आए और देखा कि पति पत्नी मृत अवस्था में हैं पूरे अस्पताल में कोहराम मच गया l
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद पुत्र रामप्रसाद व उनकी पत्नी पुष्पा देवी पत्नी लक्ष्मी प्रसाद दोनों पाकबड़े के पास समाथल में रहते थे लक्ष्मी प्रसाद आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में बच्चों को पढ़ाते थे सुबह पाकबड़ा के लिए निकले थे दो दिन पहले ही वहां से घर आए थे और उनकी आज दुर्घटना में मौत हो गई लक्ष्मी प्रसाद ने अपने दो बच्चे छोड़ें है जिसमें पुत्र अभय उम्र 12 वर्ष पुत्री अवनी उम्र 17 वर्ष है पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई कर दोनों को पीएम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है
