IMG-20260320-WA0012
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Fri, 20 Mar 2026 21:24 GMT+0530

भीखनपुर में अलविदा की नमाज़ अदा, बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी

संवाददाता :- सय्यद आरिफ मियां

भीखनपुर (कुलवाड़ा)। रमज़ान के मुक़द्दस महीने के आख़िरी जुमे पर अलविदा की नमाज़ बड़े ही अदब और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर नमाज़ की इमामत क़ारी फहीम साहब ने कराई, जहां क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआएं मांगीं।

नमाज़ के बाद मुल्क और समाज की तरक्की, भाईचारे और शांति के लिए खास दुआ की गई। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिनमें सैयद आरिफ मियां, भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम मोर्चा अब्बास अली प्रधान जी, डॉक्टर मुस्कुर अली (राष्ट्रीय प्रभारी, भारतीय मोदी आर्मी), डॉक्टर अजमत अली परदेसी (उपाध्यक्ष), डॉक्टर मुजाहिद, डॉक्टर सलीम, डॉक्टर शरीक, मोहम्मद सलीम (जिला सचिव, भारतीय मोदी आर्मी), फहीम दीवान जी, सैयद मोहसिन मियां, सैयद शहवेज मियां, असीम मियां, फ़राज़, रईस खान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इसके अलावा डॉक्टर सलीम, लाला खान, इस्लाम खान, अकरम खान तथा न्यू सैनिक स्कूल के प्रबंधक फौजी साहब की भी विशेष उपस्थिति रही।

नमाज़ के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

यह आयोजन पूरे इलाके में धार्मिक आस्था, एकता और सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आया।