कुंदरकी में भारतीय मोदी आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
सय्यद आरिफ मियां
कुंदरकी। भारतीय मोदी आर्मी के कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह बैठक माननीय डॉ राजीव अहूजा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मोदी आर्मी की संतुष्टि से संपन्न हुई।
बैठक में भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम मोर्चा ने संगठन की कार्यप्रणाली को साफ-सुथरी छवि वाला बताते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में डॉ. अजमत अली (प्रदेश उपाध्यक्ष, मुस्लिम मोर्चा), डॉ. शारिक (प्रदेश सचिव), डॉ. सलीम (ग्राम अध्यक्ष, भीखनपुर), नदीम खान (नगर अध्यक्ष, संभल), जीशान राजा कादरी (मंडल संगठन मंत्री, रामपुर), मोहम्मद आसिफ (जिला उपाध्यक्ष, संभल), जाने आलम (जिला मंत्री, मुरादाबाद), शाहरून (नगर उपाध्यक्ष, कुंदरकी), रिजवाना (नगर महासचिव, कुंदरकी) और गुलाब शाह (जिला सचिव, मुरादाबाद) प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सुल्तान खान (राष्ट्रीय सलाहकार, मुस्लिम मोर्चा), डॉ. मशकूर अली (राष्ट्रीय प्रभारी), डॉ. मुबीन अशरफ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), रईस खान (कार्यालय प्रभारी), प्रवेश चौधरी (जिला अध्यक्ष, मुरादाबाद), वसीम अहमद (राष्ट्रीय मंत्री), शहंशाह (राष्ट्रीय मंत्री) और वसीम पक्ष (ब्लॉक अध्यक्ष, कुंदरकी) समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा।
