IMG-20260518-WA0030
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Mon, 18 May 2026 21:20 GMT+0530

मनोकामना हुई पूर्ण तो मनोना धाम पैदल पहुंचे ढाई सौ श्रद्धालु

रामपुर के शाहबाद , मधुकर , मल्लपुर, पहाड़ी गंज से पहुंचे किया भंडारा

संवाददाता-मुस्तफा अली एडवोकेट 

शाहबाद रामपुर। रविवार को एक धार्मिक आस्था का बड़ा सुंदर नजारा देखने को मिला जहां एक परिवार के कई गांव के रिश्तेदार संपूर्ण विश्व में श्री श्याम मंदिर मनोना धाम से सुप्रसिद्ध मंदिर तक श्रद्धालु भक्तों का जत्था पैदल डीजे लगाकर नाचते झूमते हुए गाते हुए मिले जब उनसे हमारे ब्यूरो ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनकी मन्नत श्री श्याम सरकार ने पूर्ण की है उन्हें पूज्य महंत जी के हाथों से जल पिलाया गया था जिसके लिए वह यह यात्रा कर रहे हैं जो कि उनके द्वारा मंदिर पर पहुंचकर भंडारे आदि का कार्यक्रम किया जाएगा । जिस दौरान रामपुर के पहाड़ी गंज, मधुकर, मल्लपुर, हरियार पटवाई मौहल्ला कानून गोयान शाहबाद से डालचंद राजपूत, अनीता, गुलज़ारी राजपूत, मनोज, विजेंद्र, राजेश, अन्नपाल सीमा आदि महिलाएं एवं पुरुष बच्चे यात्रा में सभी लगभग दो सो पचास से अधिक श्रद्धालु शामिल रहे।