IMG-20260518-WA0039
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Mon, 18 May 2026 21:25 GMT+0530

जिला पंचायत सदस्य ने ज्वेलरी शॉप का किया उद्घाटन

सम्वाददाता – मुस्तफा अली एडवोकेट 

शाहबाद बड़ागांव चौराहा स्थित ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग द्वारा फीता काटकर किया गया। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेकों संभ्रांत लोग मौजूद रहे। उचित दरों पर ज्वेलरी उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाने वाले ज्वेलरी शॉप के प्रोपराइटर ने अपने ग्राहकों को उत्तम सेवा देने का वायदा भी किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।मौजूद रहने वालों में जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग,धर्मवीर, शकील बेग, नासिर बेग, अय्यूब हुसैन, अनवार हुसैन, मेक सिंह, भूप सिंह, सईद आदि रहे।