IMG-20260518-WA0040
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Mon, 18 May 2026 21:55 GMT+0530

गंदे पानी की निकासी न होने से मोहल्लावासियों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता मुस्तफा अली एडवोकेट 

शाहबाद। तहसील क्षेत्र के मोहल्ला नालापार वार्ड नंबर 07 के लोगों ने गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोहल्लावासियों का आरोप है कि क्षेत्र में नाली टूटी होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि गंदे पानी के कारण मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है और राहगीरों के साथ स्थानीय निवासियों का निकलना दूभर हो गया है। वहीं मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

मोहल्लावासियों का कहना है कि समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक रूप से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं कराया गया। समस्या से परेशान लोगों ने एसडीएम से क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और टूटी नाली की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।