image (3)
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Thu, 21 May 2026 23:26 GMT+0530

असलह की सफाई करते समय पति-पत्नी के लगी गोली, मौके पर मौत

संवाददाता मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहबाद। नगर के बजरंग चौक निवासी सुनील रस्तोगी (50) और पत्नी नेहा रस्तोगी (47) के शव उनके मकान की छत पर पड़े मिले। उनके घर के नीचे उनकी बर्तन की दुकान है। घर में उनका बेटा पीयूष रस्तोगी और बेटी कृषि साथ में थे। बेटी ने बताया कि बुधवार रात को सभी लोगों ने एकसाथ खाना खाया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वो भागकर छत पर गए तो वहां पर मम्मी-पापा के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। सूचना पर सीओ देवकीनंदन, कोतवाल प्रदीप कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि शाहबाद में गोली लगने से पति पत्नी की मौत हुई है, हमने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घर से एक डायरी भी मिली है। परिजनों ने बताया है कि असलह साफ करने के दौरान हादसा हुआ है।