सैफ़नी रामगंगा मार्ग पर बैटरी रिक्शा चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर चाकू से किया घायल दी तहरीर
संवाददाता: मोहित वशिष्ठ
सैफ़नी थाने मे छोटेलाल पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम रोंडा थाना मुंडापांडे जनपद मुरादाबाद ने सोमवार को दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार को अपनी बैटरी रिक्शा से लगभग छः सात सवारी लेकर सैफ़नी से रोंडा को जा रहा था तभी रास्ते में पेट्रोल पम्प के पास फरमान पुत्र खुर्शीद व इरशाद पुत्र नामालूम सैफ़नी अपने कुछ साथियों के साथ पहले से घात लगाए बैठे थे जैसे ही प्रार्थी प्याऊ के पास पहुंचा तभी उपरोक्त फरमान व इरशाद प्रार्थी को रिक्शा से उतारकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच कर चाकू से हमला कर दिया प्रार्थी को धमकी देते हुए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर कहा कि तुझे इस मार्ग पर बैटरी रिक्शा नहीं चलाने देंगे लाठी डंडों से प्रहार किया ओर प्रार्थी को मरा जानकर प्रार्थी को छोड़कर भाग गए जिसकी तहरीर प्रार्थी ने थाने में देकर आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की लगाई गुहार प्रार्थी काफी गंभीर रूप से घायल है
