सैफनी रामगंगा नदी पर गंगा दशहरा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
संवाददाता: मोहित वाशिष्ठ
सैफ़नी रामगंगा नदी पर सोमवार को ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष में गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी पर हजारों की संख्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी वही रामगंगा नदी पर प्रसाद,बच्चों के खेल खिलौनों, चाट पकौड़ी, बिसात खाने, जलेवी, छोले चावल आदि दुकानों पर खरीददारों की खासी भीड़ भाड़ देखने को मिली कहा जाता है कि गंगा दशहरा का वर्णन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा में स्नान और पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के दस प्रकार के( मन वचन कर्म) से हुए पाप धुल जाते है और गंगा मैया के दर्शन स्पर्श ओर स्मरण मात्र से ही मनुष्य को भवसागर से मुक्ति ओर मोक्ष की प्राप्ति होती है इस दिन जल से भरा घड़ा, सत्तू, मौसमी फल, हाथ का पंखा और छाता जैसी वस्तुओं का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है वहीं थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा अपनी भारी पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर श्रद्धालुओं की सेवा करते नजर आए और गंगा नदी पर स्थित गंगा मंदिर के पुजारी मा0 नरेश कुमार शर्मा भी बाहर से आए श्रद्धालुओं का मार्ग दर्शन करते दिखे दशहरे मेले में भारी संख्या में भीड़ भाड़ नजर आई
