IMG-20260524-WA0020
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sun, 24 May 2026 22:31 GMT+0530

सेक्टर बेरुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

संवाददाता : मोहित वशिष्ठ

सैफनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को सैफनी क्षेत्र के ग्राम बेरुआ स्थित सेक्टर बेरुआ में बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन राजीव शर्मा के ॐ अंजनि पुत्र किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) पर किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह ने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुनना एवं देखना सुनिश्चित किया जाए। इससे कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार होता है और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचती है।

बैठक में भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग धर्मपाल सिंह लोधी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों को जनहित में बताते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लल्लवाबू कश्यप, पंकज राजपूत, बॉबी राजपूत, रोहित शर्मा, मोहित यादव, राहुल शर्मा, शुभम राठौर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के संकल्प के साथ हुआ।