IMG-20260526-WA0034
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Tue, 26 May 2026 22:58 GMT+0530

जयडोली में आपसी सहमति से प्रशासन की मौजूदगी में शुरू हुई नाले की खुदाई

संवाददाता मुस्तफा अली एडवोकेट 

 शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र के ग्राम जयडोली में पानी निकासी की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन की मौजूदगी में नाले की खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। जिस भूमि से नाला निकाला जाना है,उस जमीन पर ग्रामीणों की आपसी सहमति के बाद कार्य प्रारंभ हुआ। इस मौके पर राजस्व प्रशासन की टीम मौजूद रही। प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से नाला खुदाई का कार्य शुरू किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि नाला बनने से गांव में बरसात के समय होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी पक्षों की सहमति के बाद ही कार्य शुरू कराया गया है, जिससे गांव में किसी प्रकार का विवाद न हो।