ढकिया शाहबाद मार्ग पर बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाददाता मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहाबाद (रामपुर)। में ढकिया शाहबाद मार्ग पर एक चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने की वीडियो सामने आई इसकी सूचना कोतवाली शाहबाद को मिली शाहबाद पुलिस को वीडियो मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई व पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शाहबाद पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर को 01 नफर अभियुक्त विकास पुत्र पप्पू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मधुकर थाना शाहबाद जनपद रामपुर के द्वारा बाईक पर स्टंट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस हिरासत पुलिस में लिया गया। दौराने गिरफ्तारी मा० सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों को पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तारी की सूचना गिरफ्तार कुनिन्दा द्वारा अभियुक्त के परिजनो को द्वारा उचित माध्यम दी गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। तथा मोटर साइकिल नं0 UP 24 BQ7693 को अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया l
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अतिशय जैन – थाना शाहबाद ,हे0का0 अनिल कुमार ,का0 राहुल कुमार आदि मौजूद रहे l
