IMG-20260527-WA0049
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Wed, 27 May 2026 23:22 GMT+0530

डीसीएम की टक्कर से टेंपो सवार महिलाएं समेत पांच घायल, उपचार के बाद घर भेजा

संवाददाता मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहबाद। मिलक से शाहबाद की ओर सवारियां भरकर आ रहे एक टेंपो को रेवड़ी चौकी के निकट पीछे से आ रहे डीसीएम वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार महिलाएं और एक बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के ग्राम स्योंडारा निवासी पम्मी पत्नी प्रदीप कुमार, संतरा पत्नी सोमपाल, राजो पत्नी रमेश, प्रदीप कुमार की दो वर्षीय पुत्री नैंसी तथा थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम गोंडा का मझरा निवासी गंगाराम पुत्र छद्दमी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।