रामपुर में 15 नायब तहसीलदारों के तबादले, प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल
रामपुर, 3 जून। जनहित एवं शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने जिले के विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 15 नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में तहसीलों के बीच व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी तथा सुचारु बनाना बताया जा रहा है।
ये हुए स्थानांतरण
- श्रीमती सीमा गंगवार को तहसील मिलक से तहसील शाहाबाद भेजा गया है।
- अंकित अवस्थी को तहसील मिलक से तहसील शाहाबाद स्थानांतरित किया गया है।
- सचिन कुमार को तहसील स्वार से तहसील शाहाबाद तैनात किया गया है।
- नीरज डंगवाल को नवागत नियुक्ति के बाद तहसील टांडा में तैनाती दी गई है।
- विवेक शर्मा को तहसील बिलासपुर से तहसील टांडा भेजा गया है।
- सतीश चन्द्र को तहसील मिलक से तहसील स्वार स्थानांतरित किया गया है।
- भानु प्रताप को तहसील शाहाबाद से तहसील स्वार भेजा गया है।
- राजेश कुमार को तहसील शाहाबाद से तहसील मिलक तैनात किया गया है।
- हरीश चन्द्र जोशी को तहसील शाहाबाद से तहसील मिलक स्थानांतरित किया गया है।
- अमित कुमार को तहसील टांडा से तहसील मिलक भेजा गया है।
- लोकेश कुमार को तहसील स्वार से तहसील बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।
- अंकुर अंतल को तहसील बिलासपुर में यथावत बनाए रखा गया है।
- विश्वास दीक्षित को तहसील टांडा से तहसील सदर भेजा गया है।
- मानवेन्द्र सिंह को तहसील सदर में यथावत तैनाती दी गई है।
- देवेश पाण्डेय को भी तहसील सदर में यथावत रखा गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नायब तहसीलदार अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे। आदेश की प्रतिलिपि अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।
प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को राजस्व एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिले की विभिन्न तहसीलों में नए अधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
