WhatsApp Image 2026-06-20 at 6.01.46 AM
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sat, 20 Jun 2026 11:48 GMT+0530

भीषण गर्मी और माहे मोहर्रम के मद्देनजर मुस्लिम समाज ने किया शरबत वितरण लोगो को गर्मी से मिली राहत

 

मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम चकरपुर भूड़ में भीषण गर्मी एवं माहे मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और गर्मी से राहत महसूस की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम चकरपुर भूड़ निवासी मसरूर खान ने किया। इसके बाद गांव के ही दूसरे स्थान पर निसार अहमद एवं सलूआ द्वारा भी शरबत वितरण किया गया। इस दौरान राहगीरों, ग्रामीणों और आसपास के लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया।
शरबत पीने के बाद राहगीर सहित अन्य ग्रामीणों ने इस भीषण गर्मी में लोगों की सेवा कर रहे आयोजकों की सराहना की तथा उन्हें दुआएं और शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं तथा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर मोहब्बत खान, उबैस, जमशेद खान, मोहम्मद अनस, मोहम्मद शानू, मुमताज खान, दिलशेर खान, नजीर अहमद खान, सुल्तान खान, रियासत खान, नन्हे खान, कल्लू खान, इदरीश खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया तथा माहे मोहर्रम के पवित्र अवसर पर समाज में भाईचारा, प्रेम और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की