कांग्रेसियों ने शरबत, फल वितरण व केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
मुस्तफा अली अधिवक्ता
शाहबाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन शाहबाद तहसील क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संकल्प लेते हुए फल वितरण शरबत वितरण एवं केक काटने के कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मौजूद जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी देश के दबे-कुचले और मजलूमों की आवाज बनकर उभरे हैं। आज पूरा देश उनकी जनहित की राजनीति की सराहना कर रहा है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष (कांग्रेस पार्टी) शाज़मान आर्यन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनसेवा के लिए सदैव तत्पर है। जन्मदिन की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों और मरीजों को फल वितरित कर एवं केक काट कर एक दूसरे को खिलाया और राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग हाजी शाहवेज खान नगर अध्य्क्ष कांग्रेस शाज़मान आर्यन आसिफ सैफी हसन मिर्जा डॉक्टर अफाक सलीम मियां नासिर मियां आस मोहम्मद अमरपाल सिंह रमेश सिंह मोहसिन अरकम अली नेक सिंह राहुल राजपूत मोइन खान असद मियां अजीम मियां सोहन सिंह राजू मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे
