IMG-20260618-WA0000
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Thu, 18 Jun 2026 05:45 GMT+0530

मानसिक रूप से कमजोर युवक को बंदरों ने काटा ,बन्दरों के आतंक से लोग परेशान

मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहबाद। नगर के मोहल्ला दीवान स्थित दीवान कमता प्रसाद मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल के निकट दादा मियां की मजार के पास पाखड़ के पेड़ पर बैठे बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बंदरों ने मोहल्ला दीवान निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवक शिवम शर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार शर्मा पर हमला कर दिया। हमले में बंदरों ने शिवम के बाएं कान पर काट लिया, जिससे उसके कान में गंभीर चोट आई और दांत लगने से कान आर-पार छिद गया।
पीड़ित की मां रेखा रानी शर्मा ने बताया कि घटना के बाद परिजन शिवम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।