उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य योग शिविर का आयोजन
मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहाबाद सोमवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का सफल आयोजन शाहबाद ब्लाक में किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिला अधिकारी आषुतोष कुमार के द्वारा हुआ। इस शिविर में डॉ. रोहित पाल, डॉ. रिजवान मंसूर, योग प्रशिक्षक रामू मौर्य और सहायक भूपराम के साथ-साथ अन्य स्टाफ कमरुज्जमा, सरोज, व रूबी सहित सभी सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से यह योग कार्यक्रम सफल रहा। योग शिविर में 50 – 55 लोगों की भागीदारी रही।
