WhatsApp Image 2026-06-22 at 10.00.33 PM
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Tue, 23 Jun 2026 10:05 GMT+0530

पत्रकार संगठन का नैनीताल दौरा: नौकायन कर लिया वादियों का आनंद, नैना देवी मंदिर में टेका मत्था

शाहबाद। पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। संगठन की ओर से आयोजित एक दिवसीय शैक्षिक एवं मनोरंजनात्मक भ्रमण कार्यक्रम के तहत पत्रकारों का दल उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल नैनीताल पहुंचा। रविवार सुबह शाहबाद से रवाना हुआ यह दल देर शाम वापस लौटा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को दैनिक भागदौड़ से सुकून देना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना था।

नैनीताल पहुंचे पत्रकारों ने वहां की प्रसिद्ध नैनी झील में नौकायन (बोटिंग) का लुत्फ उठाया। इसके बाद सभी सदस्यों ने ऐतिहासिक मां नैना देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दल ने मॉल रोड, स्नो व्यू प्वाइंट, टिफिन टॉप, इको केव गार्डन, ठंडी सड़क, राजभवन परिसर, हनुमानगढ़ी और लवर्स प्वाइंट सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों का दीदार किया।

आफताब,सिफत मियां, राजीव भटनागर, अभिषेक शर्मा, शराफत हुसैन हस्सानी, जहीर खान, सुमित कश्यप, शावेज़ खान, शावेज़ उर्फ छोटे, फैजी खान, तालिब खान, धर्मेंद्र सागर, इरफान मालिक, राशिद अल्वी, महिला विंग की अध्यक्ष नेहा गुप्ता एवं शिवानी

मानसिक ताजगी के लिए भ्रमण जरूरी

भ्रमण के दौरान पत्रकारों ने न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों और वर्तमान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न गंभीर विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। संगठन के पदाधिकारियों ने साझा किया:

“इस तरह के अनौपचारिक दौरे पत्रकारों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाकर ताजगी प्रदान करते हैं। इससे संगठन के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल, सौहार्द और एकजुटता की भावना और अधिक मजबूत होती है।”

इस यादगार यात्रा में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, अभिषेक शर्मा, शराफत हुसैन हस्सानी, जहीर खान, सुमित कश्यप, शावेज़ खान, शावेज़ उर्फ छोटे, फैजी खान, तालिब खान, धर्मेंद्र सागर, इरफान मालिक, राशिद अल्वी के साथ-साथ महिला विंग की अध्यक्ष नेहा गुप्ता एवं शिवानी सहित संगठन के तमाम सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने इस सफल यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने पर जोर दिया।