शाहाबाद पुलिस शांति भंग में 10 का किया चालान
मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहबाद। कानून और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के कड़े निर्देश पर शाहबाद पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग व धरपकड़ अभियान के तहत शांति भंग करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गुजरैला निवासी पतराम, जितेन्द्र, जुगेन्द्र, तीर्थ सिंह, महेन्द्र सिंह, विनोद और ओमकार सिंह को दबोचा। इसके अलावा ग्राम नादरगंज से जय सिंह व वीरेन्द्र तथा ग्राम भगवतीपुर से प्रेमपाल को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने सभी 10 आरोपियों 8 के खिलाफ बी.एन.एस.एस.की धारा के तहत शांति भंग की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
