IMG-20260805-WA0001
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Wed, 05 Aug 2026 06:58 GMT+0530

शाहबाद पत्रकार वेलफेयर रजि. के पदाधिकारियों ने नवागत एसपी से आवास पर पहुंच कर की मुलाकात

मुस्तफा अली एडवोकेट

शाहबाद। शनिवार को शाहबाद पत्रकार वेलफेयर रजि. के पदाधिकारियों ने जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें शिव पुराण भेंट कर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भेंट के दौरान पत्रकारों ने पुलिस-प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग बनाए रखने की बात कही। वहीं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने भी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। इस अवसर पर शाहबाद पत्रकार वेलफेयर रजि. के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने नवागत पुलिस अधीक्षक को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।