file_00000000891c8208926cf0c0596dec5b
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Thu, 23 Jul 2026 06:27 GMT+0530

सैफनी में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

सैफनी (रामपुर)। थाना सैफनी पुलिस ने गोवंशीय अवशेष मिलने के मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को थाना क्षेत्र के बिचपुरी लालजी गांव के जंगल में गोवंशीय अवशेष मिलने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को मंगलवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से जुड़े आरोपी खासखेल–नोसना मार्ग पर स्कॉर्पियो वाहन से गुजर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान मोहम्मद सुहैल निवासी नगलिया आकिल के रूप में की है। वहीं गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान नाजिम कुरैशी और जावेद के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, खोखे, गोवंश के अवशेष काटने के उपकरण, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।