IMG-20260709-WA0005(1)
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Fri, 10 Jul 2026 07:28 GMT+0530

डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद ने मान बड़ाया

डा० जफर सैफी 
रामनगर। नगर के सिटी नर्सिंग होम के संचालक डॉ अतीक वारसी के छोटे पुत्र मे अरशद वारसी ने बांग्लादेश से एमबीबीएस करने के बाद इस साल भारत मे सम्पन्न हुयी एफएमजीई की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोरतलब रहे कि मूलतः रामपुर जनपद के सेफनी निवासी डॉ आरए वारसी व साबरी बेगम के पोते, पत्रकार मुफीद वारसी, मुबीन वारसी, डॉ तौफीक के भतीजे व डॉ अतीक वारसी एवं जीनत वारसी बड़े बेटे डॉ अज़हर वारसी ने डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी से एमबीबीएस करने के उपरांत वर्तमान मे जोलीग्रांट हॉस्पिटल से एमडी रेडियोलोजी की डिग्री की पढ़ाई की जा रही है तथा डॉ वारसी की पुत्रवधू डॉ ताबीर रहमान के द्वारा भी डॉ. सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के उपरांत जोलीग्रांट हॉस्पिटल से त्वचा रोग मे एमडी की डिग्री हेतु पढ़ाई की जा रही है। बेटों व पुत्रवधु की इस उपलब्धि पर डॉ वारसी व उनकी पत्नी ज़ीनत वारसी को चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े डॉक्टर्स, मेडिकल स्टोर स्वामियों, क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुये डॉ अरशद वारसी के द्वारा अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने पर खुशी व्यक्त की है।
फोटो-