शाहबाद में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम चेक, क्षेत्राधिकारी ने परखी मुस्तैदी
मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहबाद। बीती रात क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन ने नगर के बिलारी तिराहे पर औचक निरीक्षण करते हुए पुलिस की गाड़ियों का रिस्पॉन्स टाइम चेक किया। क्षेत्राधिकारी ने इस बात की बारीकी से जांच की कि आपातकालीन कॉल मिलने के बाद पुलिस की गाड़ियां कितने समय में घटना स्थल या मौके पर पहुंचती हैं। सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की तत्परता को परखा गया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने वाहन चालकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने गाड़ियों में सभी आवश्यक उपकरण जैसे—बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और पब्लिक अनाउंसमेंट (PA) सिस्टम को हमेशा साथ रखने और दुरुस्त हालत में बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस का त्वरित कदम उठाना और उपकरणों से लैस रहना बेहद जरूरी है।
