शाहाबाद में शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुआ चेहल्लुम का जुलूस
मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहाबाद। नगर शाहाबाद में चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जुलूस क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन की अध्यक्षता एवं कोतवाल रणवीर सिंह निगरानी में निर्धारित मार्गों से होकर निकाला गया।
जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन व कोतवाल रणवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।
नगरवासियों एवं जुलूस में शामिल लोगों ने शांति और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए प्रशासन का सहयोग किया। प्रशासन की सतर्कता और आमजन के सहयोग से चेहल्लुम का जुलूस बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन ने नगरवासियों का सहयोग एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया अंत में शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब बेग महासचिव सिफत मियां व अन्य साथियों ने पुलिस सहयोग एवं नगर वासियों के लिए चेहल्लुम जुलूस शांति से संपन्न करने का धन्यवाद दिया l
