file_00000000aa54821196037ee717642b96
BY: ब्यूरो चीफ   |   EDITED BY: ब्यूरो चीफPUBLISHED: Sun, 09 Aug 2026 08:58 GMT+0530

शाहाबाद के लक्खी बाग शिव मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण

शाहाबाद: सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक की तैयारियाँ तेज, एडिशनल एसपी व प्रशासनिक टीम ने लक्खी बाग शिव मंदिर का किया निरीक्षण शाहाबाद सावन माह के आगामी दूसरे सोमवार को शिव भक्तों द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लक्खी बाग स्थित शिव मंदिर का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सुरक्षा और व्यवस्थाओं को परखा निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी शिव भक्त को जलाभिषेक करने में कोई असुविधा न हो।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूदइस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी के साथ क्षेत्र के प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, उप जिलाधिकारी आदेश कुमार क्षेत्र अधिकारी देवकीनंदन ,तहसीलदार अमित कुमार , प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए के दौरान उप जिलाधिकारी आदेश कुमार और क्षेत्र अधिकारी देवकीनंदन ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से भी बात की। उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह को मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए l