पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
मुस्तफा अली एडवोकेट
शाहबाद। तहसील परिसर शाहबाद में शनिवार को माह के प्रथम शनिवार के अवसर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने की।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 10 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष सात शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, नायब तहसीलदार सीमा गंगवार सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
