Oplus_131072

Oplus_131072

BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Sat, 24 Oct 2026 06:26 GMT+0530

बिलासपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर 10 लाख से अधिक की चोरी, परिवार गया था सत्संग

बिलासपुर। 23 अक्टूबर 2026 राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय के पीछे स्थित सद्गुरू इंक्लेव कॉलोनी में एक प्राइवेट कर्मचारी के घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर, नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पूरा परिवार घर का ताला लगाकर उत्तराखंड में आयोजित सत्संग में शामिल होने गया था।

सत्संग सुनने गया था परिवार

गृहस्वामी जयवीर सिंह ने बताया कि वह रुद्रपुर (उत्तराखंड) में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी आरती देवी और 11 वर्ष का बेटा है। गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे वे अपने घर का ताला लगाकर काशीपुर (उत्तराखंड) में आयोजित संत राजेंद्र सिंह महाराज के सत्संग में शामिल होने गए थे।

सुबह लौटे तो टूटे मिले ताले

शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे जब परिवार घर वापस लौटा, तो मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे पड़े थे तथा सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही कोतवाली के उप निरीक्षक केशु शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

10 लाख से अधिक के जेवर व सामान चोरी

आरती देवी के अनुसार चोर घर से:

7 तोले सोने के आभूषण

चार जोड़ी चांदी की पायलें

बर्तन और कपड़े

मंगलसूत्र व करवाचौथ के लिए लाई गई नई साड़ी चुरा ले गए।

आरती देवी ने बताया कि उन्होंने कपड़ों की सिलाई और तिरपाल सिलने का काम करके बड़ी मेहनत से अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह सारा सामान इकट्ठा किया था। चोरी हुए कुल सामान की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस का वक्तव्य:

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।