IMG-20261024-WA0002
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Sat, 24 Oct 2026 06:19 GMT+0530

मस्जिद में घुसकर इमाम पर लाठी-डंडों से हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा, बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को भी धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

शाहबाद। 23 अक्टूबर 2026 थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम चकरपुर भूड़ में मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मौलाना आरिफ की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौलाना आरिफ के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे वह मस्जिद में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के शारुख और चमन तथा हीरापुर निवासी सुहेल लाठी-डंडे लेकर मस्जिद में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण भूरा और नवी खां को भी आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर शाहबाद कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।