सैफनी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया,भेजा न्यायालय
सैफनी । 25 अक्टूबर 2026 सैफनी थाना पुलिस ने रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सयूंम उर्फ शईम पुत्र शरीफ, निवासी मोहल्ला ठाकरान, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।
अभियुक्त के ख़िलाफ़ वर्ष 2023 में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामपुर की अदालत में विचाराधीन है। मामले में अगली सुनवाई की तारीख नवंबर 2026 निर्धारित है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को संबंधित न्यायालय रामपुर भेजा जा रहा है।
