IMG-20261026-WA0003
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Mon, 26 Oct 2026 00:31 GMT+0530

मांडखेड़ा: शहीद ऊधम सिंह यादगार किसान मेले में उमड़े किसान, जनप्रतिनिधियों ने किया संवाद

मीरी पीरी खालसा एकेडमी में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन, आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती अपनाने पर दिया जोर

स्वार/रामपुर। 25 अक्टूबर 2026 मीरी पीरी खालसा एकेडमी, माटखेड़ा स्थित रतनपुरा नवाबगंज में आयोजित शहीद ऊधम सिंह यादगार किसान मेले में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान कृषि प्रदर्शनी के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया और क्षेत्र के किसानों, कृषि विशेषज्ञों तथा गणमान्य लोगों से संवाद किया गया। मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और खेती को अधिक लाभकारी बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अन्नदाताओं की मेहनत, समर्पण और परिश्रम से देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों और उन्नत कृषि संसाधनों को अपनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसान मेले किसानों को नई तकनीकों की जानकारी देने, कृषि विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने और खेती में नए प्रयोगों के अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों और नवाचारों की जानकारी मिलती है।

मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, अरविंद पांडेय, लखविंदर सिंह, अवतार सिंह, निर्मल सिंह तथा रामपुर के सदर विधायक आकाश सक्सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

आयोजन के अवसर पर बाबा अनूप सिंह और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मेले के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती अपनाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।