महिला शिक्षक संघ ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ और दीपावली मिलन समारोह
रंगोली, डांडिया नृत्य और दीप सजावट प्रतियोगिताओं में शिक्षिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
रामपुर। 25 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, रामपुर की ओर से करवाचौथ एवं दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। समारोह में शिक्षिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, डांडिया नृत्य प्रतियोगिता और दीप सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गईं। शिक्षिकाओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर, मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर और सुंदर ढंग से दीप सजाकर कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में स्टेट अवार्ड विजेता वैलेंटीना विक्टर अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं में शिल्पी अग्रवाल और जिला महामंत्री एकता गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समारोह का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा तलत ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्वेता दूहन ने की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंजू कौशिक, नीरा, संगठन मंत्री नीलम हल्दिया, बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीति चौधरी, स्वार ब्लॉक अध्यक्ष वर्षा गर्ग, शाहबाद ब्लॉक अध्यक्ष सृष्टि गुप्ता और शाहबाद ब्लॉक उपाध्यक्ष रश्मि चौहान सहित शिक्षिकाएं भूवी मित्तल, पूजा, कुशल राणा, पायल, मधु चौधरी, अंजुम, मोनिका राजपूत, नेहा, निशा, माधवी, प्रतिभा और दीपाली सैनी समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
