IMG-20261026-WA0076
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Mon, 26 Oct 2026 21:29 GMT+0530

सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

कई गांवों में पहुंचकर जताया शोक, जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक में हुए शामिल

वरिष्ठ संवाददाता

मिलकखानम/भोट/रामपुर। 26 अक्टूबर 2026 रामपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने सोमवार को विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर दिवंगत लोगों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और उनके दुख में शामिल हुए।
सांसद सबसे पहले फैजुल्लानगर पहुंचे, जहां उन्होंने आसिफ ठेकेदार की वालिदा के इंतकाल पर परिजनों से मुलाकात की। वह जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक में भी शामिल हुए। इसके बाद तालकपुर भोट में सत्तार प्रधान की बेटी की शादी में शिरकत की।
इसके बाद सांसद मिलकखानम क्षेत्र के हाश्मीनगर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने इरशाद प्रधान की पत्नी के इंतकाल पर शोक जताया। अहमदनगर गांव में नौजवान आरिफ के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, बिहारीनगर गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले शकील मिस्त्री के घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हादसे पर गहरा दुख जताया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा, अब्दुल सलाम, हाफिज नूरी, नासिर, उस्मान, जमील सैफी, सैफ अली, रामबाबू, रामबाबू सागर, अनीता यादव, बदन सिंह यादव, रोहित सागर, अनस खान और रियाज पाशा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।