IMG-20261026-WA0077
BY: विशेष संवाददाता   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Mon, 26 Oct 2026 21:35 GMT+0530

घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

सैफनी। 26 अक्टूबर 2026 थाना सैफनी क्षेत्र के ग्राम सराय महेश निवासी साधना पत्नी श्रीपाल ने गांव के रामखिलाड़ी पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम आरोपी तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया। शोर सुनकर बचाव में आए पति और सास के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उनकी सास के कानों से कुंडल भी खींच लिए गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।