IMG-20261026-WA0079
BY: मुस्तफा अली सैफी   |   EDITED BY: मोहम्मद राशिद सैफीPUBLISHED: Mon, 26 Oct 2026 21:46 GMT+0530

मकान से 95 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवर चोरी,

अनवा गांव के गोहान के पास सड़क किनारे बने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

शाहबाद। 26 अक्टूबर 2026 कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के ग्राम अनवा के गोहान में पास सड़क किनारे बने एक मकान में चोरों ने नकदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोर मकान से 95 हजार रुपये नकद, एक चांदी की हसली और दो पाजेब ले गए।

ग्राम टांडा निवासी त्रिलोकी पुत्र होरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ग्राम अनवा के पास सड़क किनारे मकान बना रखा है। 24 और 25 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर मकान में घुस गए। 25 अक्टूबर की सुबह परिजनों की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर दो थैलों में रखे 80 हजार और 15 हजार रुपये गायब मिले। इसके अलावा एक बैग में रखी चांदी की हसली और दो पाजेब भी चोरी मिलीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।